{"_id":"5ddc16a78ebc3e549615532b","slug":"uproar-among-shopkeepers-uproar-shamli-news-mrt4553520100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों के बीच मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों के बीच मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मिल रोड पर करीब एक माह से दुकान के आगे स्लैब बनाने को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
शहर कोतवाली के निकट मिल रोड पर संजय गुप्ता की पान और जूस की दुकान है। बराबर में विजय पाठक की चश्मे और घड़ी की दुकान है। करीब एक माह पहले संजय ने अपनी दुकान के बाहर स्लैब बनाई थी। विजय का आरोप है कि स्लैब उसकी तरफ बढ़ाकर बनाई गई। उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यह मामला नगरपालिका और पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया। सोमवार को फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। विजय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुबह उसका पुत्र चेतन दुकान पर था। संजय पक्ष ने दुकान की तरफ पानी फेंक दिया। चेतन ने विरोध किया तो आरोप है कि संजय ने अपने दो भाइयों व रिश्तेदार के साथ मिलकर चेतन के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।
उधर, संजय ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने दो भाइयों मनोज और संदीप गुप्ता के साथ दुकान पर काम कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय विजय पाठक अपने भाइयों और बेटे के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। इस मामले की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, वहां भी काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।