फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UPPC to build sports stadium in Bhainswal

ैंसवाल में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन कराएगी खेल स्टेडियम का निर्माण

Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
UPPC to build sports stadium in Bhainswal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण कराएगी। शासन ने इसके लिए एजेंसी नामित कर दी है। सोमवार को शामली तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम भैंसवाल गांव पहुंचकर खेल स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि की पैमाइश करेगी। राजस्व विभाग की टीम खेल स्टेडियम की भूमि की पैमाइश के बाद खेल विभाग को हैंडओवर करेेगी।
भैंसवाल गांव में 4.5100 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया के तहत 45.67 करोड़ की लागत से स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर लखनऊ भेजा गया था। लखनऊ से यह एस्टीमेट केंद्र सरकार को भेजा गया। उत्तर प्रदेश शासन ने भैंसवाल खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को नामित कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के वित्तीय बजट में शासन ने दस करोड़ की धनराशि जारी करने की घोषणा की थी। प्रमुख सचिव खेल ने 2 जून 2022 को 45.67 करोड़ रुपये में से प्रथम किस्त के रूप में दस करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश व निर्माण एजेंसी के जेई सुरजीत सिंह ने डीएम जसजीत सिंह कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी से मिलकर भैंसवाल खेल स्टेडियम के शासनादेश से अवगत कराया। भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि की पैमाइश कराकर हैंडओवर किए जाने का अनुरोध किया। वहीं, शनिवार को डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर निर्माण एजेंसी के जेई सुरजीत सिंह तहसीलदार से मिले। उन्होंने स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की पैमाइश करने का अनुरोध किया। अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को राजस्व टीम भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम की भूमि का पैमाइश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व जिलों का करना पड़ता था रुख
स्टेडियम का निर्माण होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्हें दूसरे राज्यों या जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।

स्टेडियम में खिलाड़ियों को ये मिलेंगी सुविधाएं
खिलाड़ियों को स्टेडियम में सभी इंडोर व आउटडोर खेलों की सभी सुविधाएं मिलेंगी। दौड़ के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। एथलेटिक्स के अतिरिक्त कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, तैराकी, तीरंदाजी आदि खेलों के प्रशिक्षण के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed