फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upliftment in the lives of fish farmers

Shamli News: मत्स्य पालन करने वालों के जीवन में हुआ उत्थान

Mon, 16 Sep 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 16 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Upliftment in the lives of fish farmers
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मत्स्य पालन करने वाले लोगों को विभिन्न सुविधाएं देकर उनके जीवन में उत्थान लाई है।
विज्ञापन

सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मछुआरों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, ग्राम सभा के तालाबों के पट्टे, तालाबों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परम्परागत रूप से मछली पालन करने वाले मत्स्य पालकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन करने वालों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो। इनको समस्त योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके साथ ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने मछुआरों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की उचित व्यवस्था की है। कहा कि योजनाओं में छोटे मत्स्य पालकों को अनुदान प्राथमिकता के आधार पर दें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित मछली का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मत्स्य पालकों के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के लिए अन्य प्रदेशों में भेजे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, परियोजना निदेश प्रणय कृष्ण, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी के साथ कार्यकर्ताओं ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ संपत्ति का दुरुपयोग नहीं होने देगी सरकार
सहारनपुर। सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को योजनाओं लाभ दिलवा रही है। प्रदेश सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर केंद्र सरकार को कानून लाना पड़ा है। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने भी कई बार वक्फ संपत्तियों को लेकर संशोधन किया है। वहीं, उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। विपक्ष धार्मिक उन्माद फैलाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed