फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upadhyay Samaj's conference will be held in Bijnor on October 10

बिजनौर में दस अक्तूबर को होगा उपाध्याय समाज का सम्मेलन

Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Upadhyay Samaj's conference will be held in Bijnor on October 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि समाज में चेतना का संचार करने के लिए हर जिले में समाज का सम्मेलन किया जा रहा है। अगले महीने दस अक्तूबर को बिजनौर में समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित होगा।
शहर के मोहल्ला बनखंडी स्थित सेंट एमडी जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सभा में संजय उपाध्याय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में योग्यता के आधार पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन करना, आर्थिक सहयोग करना, राजनीतिक चेतना लाना और समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन में वह शक्ति है, जिसके बल पर राजनीतिक पिछड़ेपन को समाज दूर कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन का विस्तार कर सर्वसम्माति से वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार गोस्वामी आगरा को महामंत्री मनोनीत किया है। कैलाश उपाध्याय व रोबिन उपाध्याय को प्रदेश सचिव, मोहित जोगी को अलीगढ जिलाध्यक्ष, धर्मवीर गोस्वामी को बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष बनाया है। महिला विंग में हापुड़ जिलाध्यक्ष राधा उपाध्याय, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अनीता उपाध्याय चौहान को बनाया गया। काजल उपाध्याय को महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष नमित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी उपाध्याय चेतना मंच को मजबूत करेंगे। जिससे समाज में चेतना का संचार हो सके। उन्होंने बताया कि दस अक्तूबर को बिजनौर के सम्राट बैंक्वेट हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे समाज का परिचय सम्मेलन होगा। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। यहां जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय, जयपाल उपाध्याय, महेश उपाध्याय ,सुरेश उपाध्याय, रामफल उपाध्याय, बाबूराम उपाध्याय, रामकुमार उपाध्याय, राधा उपाध्याय, पिंकी देवी, काजल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता सुरेश उपाध्याय ने की तथा संचालन जिला सचिव महेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed