फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Youth from Shamli shot dead in Panipat; friend suspected of the murder; victim had withdrawn ₹23.45 lakh f

UP: शामली के युवक की पानीपत में पांच गोलियां मारकर हत्या, बहन की शादी के लिए निकाले थे 23.45 लाख, दोस्त पर शक

Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 12 Aug 2026 11:19 PM IST
सार

Shamli News: शामली के जलालपुर निवासी अवधेश नई दिल्ली के एक स्कूल में पीटीआई के पद पर तैनात थे। दो दिन से वह अपने दोस्त साहिल के साथ ही थे। परिजनों ने साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Youth from Shamli shot dead in Panipat; friend suspected of the murder; victim had withdrawn ₹23.45 lakh f
अवधेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र में खोजकीपुर कलां गांव में मंगलवार देर रात यूपी के शामली जिले के जलालपुर निवासी पीटीआई अवधेश (36) की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे नई दिल्ली के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई थे। वह आठ अगस्त को निजी काम से घर से निकले थे। उनके साथ साहिल सिंह नाम का युवक भी था। परिजनों ने साहिल पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना बापौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 

शामली के जलालपुर निवासी विक्रांत उर्फ मोनू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उनके सबसे बड़े भाई अवधेश नई दिल्ली में पीटीआई के पद पर तैनात थे और वहीं पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। आठ अगस्त को वह घर आए और किसी निजी काम से घर से निकले थे। बाद में फोन कर बताया कि वह साहिल सिंह के साथ हैं। मंगलवार रात 11 बजे उनका फिर फोन आया और साहिल सिंह के साथ होने की बात कही। उन्होंने भतीजे के नंबर पर अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस से सूचना मिली कि अवधेश का शव बापौली थाना क्षेत्र के खोजकीपुर गांव में ड्रेन-2 के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अवधेश की पांच गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने साहिल पर पुरानी रंजिश में हत्या करने के आरोप लगाए हैं। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। बापौली थाना पुलिस ने विक्रांत की शिकायत पर साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने शव पीजीआई खानपुर भेज दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 

बहन की शादी के लिए निकलवाए थे 23.45 लाख रुपये
विक्रांत ने बताया कि अवधेश का विवाह नहीं हुआ था। उनकी छोटी बहन का रिश्ता तय हो गया है। सर्दी में उनकी शादी करने की योजना है, जिस कारण उन्होंने कुछ दिन पहले ही खाते से 23.45 लाख रुपये निकाले थे। यह पैसा अवधेश के पास ही था। उन्हें शक है कि इसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गई है।
 

ये बोले डीएसपी
गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-  नरेंद्र कादियान, डीएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed