फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Young man and eight month old daughter died after being crushed by a dumper

UP: डंपर से कुचलकर युवक और आठ माह की बेटी की मौत... पत्नी की आंखों के सामने ही लुट गया संसार, जाम और हंगामा

Thu, 26 Dec 2024 05:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Dec 2024 05:03 PM IST
सार

फिराेज अपनी पत्नी को दवा दिलाने ले गया था। लौटते समय रेत से भरे डंपर ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने शवाें को रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
UP: Young man and eight month old daughter died after being crushed by a dumper
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेत के डंपर से कुचलकर बाइक सवार ईंट भट्ठा मजदूर और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल पत्नी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जबकि ग्रामीणों ने पिता-पुत्री के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

UP: Young man and eight month old daughter died after being crushed by a dumper
जाम लगाकर धरने पर बैठे ग्रामीण और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कांधला क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी फिरोज (32) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी सलमा और 8 माह की बेटी के साथ बाइक से गांव रामडा में दवाई लेने गया था। दवाई लेने के बाद फिरोज पास के ही गांव मलकपुर में रिश्तेदारी में चला गया। अपराह्न करीब तीन बजे फिरोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। मलकपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे रेत भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। डंपर के पहिये से कुचलकर फिरोज और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमा गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सलमा को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीण ने फिरोज और उसकी बेटी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे और जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मलकपुर के ग्राम प्रधान आनंद सैनी और अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि रेत के डंपर यहां से तेज गति से गुजरते हैं जिस कारण ग्रामीणों की जान का खतरा बना रहता है। देर शाम अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed