{"_id":"6352d473ce87305cad3e38a1","slug":"up-two-more-members-of-solver-gang-arrested-only-arrested-accused-had-called-solvers-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: सॉल्वर गैंग के दो सदस्य और गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों ने ही बिहार से बुलवाए थे साल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: सॉल्वर गैंग के दो सदस्य और गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों ने ही बिहार से बुलवाए थे साल्वर
Fri, 21 Oct 2022 11:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:35 PM IST
सार
सॉल्वर गैंग के दो ओर सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों ने ही बिहार के सॉल्वर गैंग से संपर्क पर दोनों सॉल्वर बुलवाए थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा- 2022 में सॉल्वर गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने ही बिहार के सॉल्वर गैंग से संपर्क पर दोनों सॉल्वर बुलवाए थे। इस मामले में पुलिस ने परीक्षा के दौरान दो सॉल्वर समेत चार युवक गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
जिले में 15 अक्तूबर को हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा- 2022 की पहली पाली में देशभक्त इंटर कॉलेज शामली परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी संदीप तोमर के स्थान पर अमित कुमार और अभ्यर्थी सोहित कुमार यादव के स्थान पर रोहित कुमार पकड़े गए थे। दोनों सॉल्वर बिहार के निवासी थे। केंद्र व्यवस्थापक विनोद वर्मा की तरफ से कोतवाली में दोनों सॉल्वर व मूल अभ्यर्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उनसे चार मोबाइल फोन बरामद कर चालान कर दिया था। तब से पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर सर्विलांस की मदद से सॉल्वर गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच
विज्ञापन
पुलिस कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में सॉल्वर गैंग से जुड़े और दो लोग विनीत उर्फ बाटू और सुमित निवासी गांव टीकरी धनौरा थाना दोघट जिला बागपत को दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बिहार के सॉल्वर गैंग से उनका संबंध रहा है। इन दोनों ने ही बिहार में बातचीत कर दोनों सॉल्वर बुलवाए थे।