फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Three members of Shamli have released from jail of Pakistan, officers team will reach Wagah Border

बेसब्री से इंतजार: पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए तीन भारतीय, कल मातृभूमि पर रखेंगे कदम, खुशी से झूमे परिजन

Sat, 12 Aug 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 09:06 PM IST
सार

Pakistan Jail : भारत के तीन लोगों को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें लेने के लिए अफसरों की टीम बाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
UP: Three members of Shamli have released from jail of Pakistan, officers team will reach Wagah Border
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया। पाकिस्तानी जेल से रिहाई की सूचना मिलने पर अमृतसर के बाघा बॉर्डर से उन्हें लेने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। बताया गया कि रविवार सुबह उन्हें भारत की सीमा पर छोड़ा जाएगा। इसके बाद टीम उन्हें लेकर शामली पहुंचेगी।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी नफीस, उनकी पत्नी आमना और पुत्र कलीम किसी मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद थे। शनिवार को प्रशासन को उन तीनों की पाकिस्तान की जेल से रिहा करने की सूचना मिली। 

विज्ञापन

उनकी रिहाई की सूचना मिलने पर जिले के ऊन तहसील के नायब तहसीलदार सचिन वर्मा और शहर कोतवाली से उप-निरीक्षक आकाश बाघा बॉर्डर से उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों को पाकिस्तान की जेल से रिहा करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ उप-निरीक्षक को भेजा गया है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि वे पाकिस्तान की किस जेल में, किस मामले में और कब से बंद थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। नफीस, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ शहर कोतवाली में कोई मामला दर्ज नहीं है।

एसपी अभिषेक ने बताया कि शामली के तीन लोगों के पाकिस्तान से जेल से रिहा होने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी उनके पास कुछ नहीं आया है। प्रशासन के पास ही इस संबंध में सूचना आई है।

उधर, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा ने बताया कि वे पुलिस के साथ अमृतसर बाघा बॉर्डर पर देर शाम तक पहुंचेंगे। उन्हें पाकिस्तान की जेल से तीन लोगों के रिहा होने और तीनों सदस्यों को रविवार सुबह दस बजे उनके सुपुर्द करने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

वहीं, आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि पिछले साल 2022 में नफीस अपनी पत्नी आमना और बेटे कलीम के साथ पाकिस्तान में रिश्तेदारी में गए थे। वहां उन्हें किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्हें पाकिस्तान की जेल से रिहा किया गया है। डीएम रविंद्र सिंह ने भी तीन लोगों को पाकिस्तान की जेल से छोड़े जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed