फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Tet paper leak case: Shamli Police and STF team interrogated three accused on remand

टीईटी पेपर लीक मामला: रिमांड पर आए आरोपी, एसटीएफ ने शुरू की पूछताछ, खुल सकते हैं कई बड़े राज

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

टीईटी मामले में एसटीएफ ने बुधवार को तीन आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की। वहीं टीम इस केस से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी कई राज भी खोल सकते हैं।

विज्ञापन
UP Tet paper leak case: Shamli Police and STF team interrogated three accused on remand
गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) पेपर लीक करने के प्रकरण में रिमांड पर आए तीनों आरोपियों से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पूछताछ की। पुलिस और टीम पूछताछ कर केस से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विज्ञापन


बता दें कि 28 नवंबर को यूपी टीईटी परीक्षा के दिन सुबह एसटीएफ मेरठ ने शामली क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से टीईटी का मूल प्रश्नपत्र, कई फोटो कॉपी, 17 हजार रुपये और कार बरामद की थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ ने बाद में एक अन्य आरोपी गौरव निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस के आवेदन पर कैराना कोर्ट से तीनों आरोपी रवि पंवार, मनीष और धर्मेंद्र का पांच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला कारागर से लाकर पूछताछ की। आरोपियों का रिमांड स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर एसटीएफ मेरठ की टीम भी शामली पहुंची। वहीं बुधवार को एसटीएफ और शामली पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ कर केस से जुड़े साक्ष्य संकलित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस व एसटीएफ टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कस्टडी रिमांड पर लाए गए तीनों आरोपियों से एसटीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed