फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Son became father's enemy for the sake of land, said - I will cut it into pieces... Video viral

UP: जमीन की खातिर दिल्ली पुलिस का सिपाही बना पिता का दुश्मन, बोला- टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा... वीडियो वायरल

Fri, 03 Jan 2025 05:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 03 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

पिता ने एसडीएम हामिद हुसैन से शिकायत करते हुए बताया कि बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Son became father's enemy for the sake of land, said - I will cut it into pieces... Video viral
पिता को धमकी देता दिल्ली पुलिस का सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांजरहेड़ी गांव के रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान ने कलक्ट्रेट में पिता को ही टुकड़ों में काटने की धमकी दे दी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित पिता ने एसडीएम सदर से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कांजरेहड़ी निवासी किसान जीत सिंह अपनी जमीन संबंधी मामले की शिकायत करने एसडीएम सदर हामिद हुसैन के पास पहुंचे। आरोप लगाया कि बेटा जमीन पर कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी जा रही है। कलक्ट्रेट पर आने के दौरान भी उसे दिल्ली पुलिस में तैनात बेटे ने टुकड़ों में काटने की धमकी दी। कहा कि अधिकारी तेरे साथ 24 घंटे नहीं रहेंगे। किसान ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हामिद हुसैन का कहना है कि किसान को कलक्ट्रेट में धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। जमीन को लेकर किसान ने शिकायत की है। जांच कराई जा रही है। आरोपी दिल्ली पुलिस में तैनात बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed