फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Police Exam:candidate not being identified in biometrics, Bijnor police caught Munna Bhai

सिपाही भर्ती परीक्षा: बायोमेट्रिक में अभ्यर्थी की पहचान न होने पर मची खलबली, बिजनौर पुलिस ने दबोचा मुन्ना भाई

Sat, 17 Feb 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन बिजनौर जनपद में पुलिस ने मुन्ना भाई दबोचा है। वहीं शामली में बायोमेट्रिक में पहचान नहीं होने पर एक परीक्षा केंद्र पर खलबली मच गई।

विज्ञापन
UP Police Exam:candidate not being identified in biometrics, Bijnor police caught Munna Bhai
UP Police Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो दिन तक चलने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए। वहीं बिजनौर में पुलिस ने परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई दबोचा है। शामली में बायोमेट्रिक में पहचान नहीं होने पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


शामली में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक में पहचान न होने पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने अभ्यर्थी को पकड़ लिया और पूछताछ की तो पता चला कि अभ्यर्थी की परीक्षा रविवार को होनी थी, और वह गलती से पहले दिन ही परीक्षा देने पहुंच गया। शहर में फर्जी अभ्यर्थी के पकड़े जाने की चर्चा फैल गई। जांच एजेसियां भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Police Exams: वेस्ट यूपी में परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन तीन लाख अभ्यर्थी, सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में शुरू हुई उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक व चेकिंग करने के बाद ही परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी गई। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक के दौरान अभ्यर्थी की पहचान न होने पर उसे संदिग्ध अभ्यर्थी मानकर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने जाने की चर्चा फैल गई।

अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थी से पूछताछ की। जांच एजेसियां भी सक्रिय हो गई और उन्होंने भी अभ्यर्थी से पूछताछ की। अभ्यर्थी का नाम खादिम निवासी गांव भैंसानी बताया गया। पूछताछ व जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी की परीक्षा रविवार को होनी है, लेकिन वह गलती से पहले दिन परीक्षा देने पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थी को छोड़ दिया।


यह भी पढ़ें: UP Board Exams:  क्या इस बार सुरक्षा की ‘परीक्षा’ में पास हो पाएगा निजाम? अफसरों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’ 

बिजनौर में पुलिस ने दबोचा मुन्ना भाई 
बिजनौर शहर के रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पुलिस ने एक सॉल्वर को पकड़ लिया है। फिंगरप्रिंट से जांच करते समय सॉल्वर पकड़ में आ गया। पकड़ा गया सॉल्वर बिहार का रहने वाला है जो की बिजनौर के परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आया था।

आरोपी अभिनव आलोक पुत्र अनिल कुमार चंपारण विहार से पुलिस पूछताछ कर रही है। आशीष निवासी शिवाला कला की जगह परीक्षा देने आया था।

यह भी पढ़ें: Time Bomb: पश्चिमी यूपी को दहलाने की थी साजिश, ऑर्डर पर बम किए थे तैयार, जावेद ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

युवतियों में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अधिक उत्साह 
दूसरी मीटिंग में परीक्षा देने वाली महिला अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही आ गईं। पूछने पर बताया कि सवारी मिलने में घंटों लग जाते हैं। गांव से पैदल चलकर बस पकड़ते हैं। पुलिस में भर्ती होना है। कोई रिस्क नहीं ले सकते।

रेटिना से ऐसे पकड़ में आएगा मुन्ना भाई 
मुन्ना भाईयों को पकड़ने के लिए रेटिना फोटो पहली बार लिए गए। रेटिना आंख का वह भाग जिस पर इमेज बनती है। रेटिना की डाइमेंशन हर व्यक्ति अलग-अलग होती है। इसलिए रेटिना पर बनी फिगर अलग-अलग होती है। जो किसी से मैच नहीं हो सकती है। रेटिना पर बनी इमेज तथा अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में लगा फोटो को मैच कराने पर मुन्ना भाई पकड़ में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed