{"_id":"6ade50c1540ddd0f17074c87","slug":"emphasized-the-need-to-eradicate-social-evils-and-foster-unity-within-society-shamli-news-c-26-1-sal1002-176745-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और समाज की एकता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और समाज की एकता पर दिया जोर
विज्ञापन
ऊन। कस्बे के बाईपास मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दातल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और एकता मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही 31 अक्तूबर को मोदीनगर में होने वाले जाट समाज के समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
मनु चौधरी दातल ने समाज के लोगों से बच्चों के विवाह समय पर कराने और पारिवारिक विघटन रोकने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने 25 वर्ष की आयु तक बच्चों की शादी करने की बात कही। दातल ने युवाओं को नशाखोरी और मोबाइल फोन की लत से बचाने के लिए समाज के सभी लोगों से आगे आने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद महापुरुषों के जीवन पर वृत्तचित्र बना रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को मोदीनगर में जाट समाज का समारोह होगा। इसमें हरियाणा के जाट आरक्षण आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दलजीत सिहाग को सम्मानित किया जाएगा। दातल ने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। गांव टोडा में महाराजा सूरजमल द्वार बनवाने वाले युवाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने युवाओं से समाज को नई दिशा देने का आग्रह किया। उन्होंने निर्धन परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पंवार ने सामाजिक एकता पर भी बल दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने आपसी मनमुटाव दूर करने का भी आह्वान किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव अनंत एडवोकेट और कस्बावासियों ने मनु चौधरी दातल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।