फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board Exams: Will The administration be able to pass the security exam this year

UP Board Exams: क्या इस बार सुरक्षा की ‘परीक्षा’ में पास हो पाएगा निजाम? अफसरों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’

Sat, 17 Feb 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 11:43 AM IST
सार

आज से शुरू हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के साथ साथ यूपी बोर्ड व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई सेंधमारी नहीं कर सके, इसके लिए तमाम सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन बड़ा सवाल है कि पुलिस और प्रशासन भी इस दौरान सुरक्षा की परीक्षा पास कर पाएगा?

विज्ञापन
UP Board Exams: Will The administration be able to pass the security exam this year
board exams - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सभी के जहन में एक सवाल उभरकर फिर सामने आ रहा है कि क्या इस बार निजाम सुरक्षा की ‘परीक्षा’ में पास हो पाएगा?। क्योंकि माफिया अब तक जनपद में हुई यूपी बोर्ड, विश्वविद्यालय से लेकर लेखपाल, यूपी टीईटी, पुलिस भर्ती के साथ आर्मी भर्ती में सेंधमारी कर चुके है। ऐसे में सुरक्षा की ‘परीक्षा’ पास करना अफसरों के सामने चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 54528 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा में कोई सेंधमारी नहीं कर सके, इसके लिए एसटीएफ की नजर भी रहेगी। इसके अलावा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक इंस्पेक्टर और पुलिस तैनात रहेगी। आसपास की दुकानें बंद रहेगी। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक के अलावा अन्य किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Time Bomb: पश्चिमी यूपी को दहलाने की थी साजिश, ऑर्डर पर बम किए थे तैयार, जावेद ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक 
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 14 सितंबर 2015 को लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान पहली पारी में कमरा नंबर 21 में परीक्षा देते हरियाणा के नीरज गौतम को बामनौली के सहदेव के स्थान पर व दूसरी पारी में जिवाना गुलियान निवासी कुलदीप को दिगंबर जैन कॉलेज में बबलू नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा था।

केस नंबर दो 
16 अक्टूबर 2017 को एसटीएफ की टीम ने जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में चेकिंग के दौरान यूपी टीईटी परीक्षा में अमरोहा के राघव प्रताप की जगह परीक्षा देते हुए बागपत की माता कॉलोनी निवासी शाहनवाज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बड़ौत निवासी आंनद राठी की जगह कमरा नंबर 50 से बावली निवासी विनय, कक्ष संख्या 15 से रविन्द्र निवासी शामली की जगह रविंद्र पुत्र कृष्णपाल निवासी मोहनपुर शरीफपुर तहसील फरीदपुर जनपद बरेली को पकड़ा था।

केस नंबर तीन 
30 मई 2022 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रही अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में सचल दस्ते की टीम ने चेकिंग के दौरान कमरा नंबर छह में आदेश नैन पुत्र विकास कुुमार नाम से पंजीकृत व्यक्तिगत छात्र की जगह परीक्षा दे रहे विवेक नैन निवासी सरूरपुर को पकड़ लिया था।

केस नंबर चार 
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 9 अप्रैल 2022 को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में चेतना इंटर कालेज, किशनपुर बराल के पंजीकृत छात्र अर्पित तोमर पुत्र बिजेंद्र सिंह के स्थान पर सचिन कुमार निवासी गांगनौली, कक्षा संख्या आठ में चेतना इंटर कालेज, किशनपुर बराल के पंजीकृत छात्र मुगांधर चौधरी के स्थान पर अंकित कुमार निवासी गांगनौली को पकड़ था। इन दोनों ने 50-50 हजार रुपये में परीक्षा देने का सौदा तय किया था।

यह भी पढ़ें: UP Police Exams: वेस्ट यूपी में परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन तीन लाख अभ्यर्थी, सुरक्षा चाक-चौबंद

केस नंबर पांच 
22 सितंबर 2022 को अग्निवीर भर्ती में आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिकंदर सिंह निवासी ढिकौली, अनुज चौधरी निवासी ग्राम उदयपुर, थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद, प्रशान्त चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी ग्राम मिठौली, थाना हजरत गढी जनपद संभल, हिमांशु चौधरी पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम मिठौली, थाना हजरत गढी जनपद संभल को पकड़ा था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है, ड्रोन के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी, आसपास की दुकान भी बंद करा दी गई है। पुलिस प्रशासन बिल्कुल अलर्ट है- सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed