फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Panchayati Raj Minister said that if BJP government is formed again, Owaisi will start chanting Ram's name by wearing Janeu

यूपी चुनाव 2022: पंचायती राज मंत्री बोले- योगी की सरकार दोबारा बनी तो ओवैसी जनेऊ धारण कर राम नाम जपने लगेंगे

Mon, 27 Dec 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, शामली
पीटीआई, शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:02 AM IST
सार

ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
UP Panchayati Raj Minister said that if BJP government is formed again, Owaisi will start chanting Ram's name by wearing Janeu
पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे।चौधरी ने शामली में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


चौधरी ने इस बयान के बारे में बताया कि "मैंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि अगर आप प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनवाते हैं तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करते हुए नजर आएंगे और राम नाम का जाप करेंगे।"
विज्ञापन


इस सवाल पर कि उन्हें आखिर क्यों लगता है कि ओवैसी ऐसा करेंगे, चौधरी ने कहा "हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हर किसी को अपना गोत्र बता रहे हैं। यह हमारी विचारधारा का प्रभाव है जिसकी वजह से लोगों ने अपना अपना एजेंडा छोड़ दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। अल्पसंख्यकों की बात करते थे। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं अब वही लोग जनेऊ धारण कर रहे हैं और एक मंदिर से दूसरे मंदिर घूम रहे हैं।"


इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा "आखिर लोगों को हो क्या गया है। अगर कोई शख्स फिजूल का बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? मैं ऐसे पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।" गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed