फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: one person died in firecrackers dispute in Shamli of Uttar Pradesh

पटाखा छुड़ाने पर विवाद: दो पक्षों में पहले मारपीट, फिर जमकर पथराव, एक युवक की मौत 

Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

शामली में पटाखा छुड़ाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। उधर रिजनों ने पथराव के दौरान आरोपियों पर युवक की हत्या करने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP News: one person died in firecrackers dispute in Shamli of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में पटाखे छुड़ाने का विरोध करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने पथराव के दौरान आरोपियों पर युवक की हत्या करने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांति नगर में संजीव सैनी (38 वर्ष) अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह हलवाई के पास काम करते थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे घर के सामने रहने वाले संजय, जोनी आदि गंधक पोटाश के मिश्रण का तेज आवाज के पटाखे (हथोड़ी) छुड़ा रहे थे। संजीव की कई दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। घर में धुआं घुसने से उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर उन्होंने पटाखा न छुड़ाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट के साथ ही पथराव हो गया। 
विज्ञापन


जिसमें संजीव, उसके दो बेटे विशाल (16 वर्ष), साहिल (14 वर्ष) घायल हो गए। इसी दौरान संजीव के घर मिठाई लेकर बाइक से पहुंचा गोशाला रोड निवासी राहुल भी सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से संजीव को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पूनम का आरोप है कि पथराव के दौरान ईंट लगने से उसके पति की मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed