फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: 75 हजार लोग बताएंगे, चुनाव में कौन तेज दौड़ाएगा सपा की साइकिल

Tue, 27 Oct 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 27 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। जिले के 75 हजार से अधिक मतदाता यह तय करेंगे कि शामली में कौन-सा दावेदार सपा की साइकिल को रफ्तार देने में कामयाब रहेगा। इसके लिए सपा हाईकमान जिले की तीनों विधानसभा सीटों शामली, थानाभवन और कैराना में वृहद स्तर पर गोपनीय सर्वे करा रहा है। प्रत्येक सीट से 25-25 हजार यानी कुल 75 हजार लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है, जिसमें फोन कॉल के जरिए भी जनता की राय जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव में शामली सीट पर रालोद के प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से रालोद के अशरफ अली और कैराना सीट से सपा के नाहिद हसन ने जीत दर्ज की थी। इस बार शामली और थानाभवन सीट पर सपा सीधे अपने सिंबल पर हर हाल में परचम लहराना चाहती है। इसके लिए पार्टी हाईकमान पेशेवर एजेंसियों से संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता और जमीनी पकड़ का फीडबैक जुटा रहा है। माना जा रहा है कि सर्वे में जिसका नाम सबसे ऊपर रहेगा, हाईकमान उसी के नाम पर मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

n टिकट की दौड़ में सपा के प्रमुख दावेदार शामली विस सीट : हरबीर सिंह, दीपा पंवार, सुरेश प्रधान भभीसा, अखिल बंसल, राशिद पहलवान। थानाभवन विस सीट : शेर सिंह राणा, राहुल सैनी, मुकेश सैनी, वतन सिंह सैनी, ज़हीर मलिक। कैराना विस सीट : नाहिद हसन (सपा के वर्तमान विधायक)
विज्ञापन
विज्ञापन

n सपा की जीत का रिकॉर्ड कैराना: 2014 उपचुनाव में नाहिद हसन ने अनिल कुमार को 1,099 वोटों, 2017 में मृगांका सिंह को 21,162 वोटों और 2022 में फिर मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराकर हैट्रिक बनाई। थानाभवन : 1996 में अमीर आलम खान ने धर्मपाल सिंह को 3,163 वोटों और 2002 में किरण पाल ने जगत सिंह को 9,702 वोटों से हराया था। शामली : सपा का अपना प्रत्याशी अब तक यह सीट नहीं जीत सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed