फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Officers has attached 21 bighas of land of relatives including criminal Sanjeev Jeeva in Shamli

योगी सरकार में अपराधियों की शामत: शामली में हुई बड़ी कार्रवाई, कुख्यात संजीव जीवा समेत परिजनों की 21 बीघा जमीन कुर्क

Fri, 08 Apr 2022 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 04:28 PM IST
सार

कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की 21 बीघा भूमि कुर्क की गई है। इसके अलावा शामली में सपा नेता नाहिद हसन के दो चाचाओं के कब्जे से हाल ही में सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई गई थी।

विज्ञापन
UP News: Officers has attached 21 bighas of land of relatives including criminal Sanjeev Jeeva in Shamli
शामली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संजीव जीवा व उसके परिजनों की करीब 21 बीघा भूमि कुर्क की है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में कुख्यात बदमाश संजीव जीवा व उसके परिजनों के नाम करीब 21 बीघा जमीन पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। संजीव जीवा गैंग का बदमाश अनिल उर्फ पिंटू सोमवार रात चेकिंग के दौरान एके-47 और 1300 कारतूस से साथ गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, बाबरी थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ शुक्रवार दोपहर आदमपुर गांव पहुंचे। वहां जेल में बंद कुख्यात संजीव जीवा और उसके परिजनों की करीब 21 बीघा भूमि की निशानदेही कर कुर्की का बोर्ड लगा दिया।

यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम


एसडीएम ने बताया कि संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की अपराध के जरिए कमाई गई संपत्ति कुर्क की गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 21 बीघा भूमि कुर्क कर बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed