फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: No man will measure women's clothes, female trainers are necessary in gyms

UP News: महिलाओं के कपड़ों का नाप नहीं लेगा कोई पुरुष, कोचिंग सेंटर में वॉशरूम और जिम में महिला ट्रेनर जरूरी

Thu, 07 Nov 2024 03:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कुछ फैसले लिए हैं, जिनका क्रियान्वयन कराया जाएगा। आदेश न मानने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
UP News: No man will measure women's clothes, female trainers are necessary in gyms
महिला सुरक्षा - फोटो : istock

विस्तार

जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि 28 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठक हुई। अध्यक्ष राज्य महिला आयोग लखनऊ ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कुछ निर्णय लिए, जिनका क्रियान्वयन किया जाना है।
विज्ञापन

 

उनके आदेशों के अनुसार, जनपद के महिला जिम, योगा सेंटर में महिला ट्रेनर होना चाहिए। ट्रेनर एवं जिम का सत्यापन अवश्य करा लिया जाए। सेंटर में प्रवेश के समय अभ्यर्थी के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र से सत्यापन कर उसकी छायाप्रति सुरक्षित रखी जाए। सेंटर में डीवीआर सहित सीसीटीवी अनिवार्य रहे। वहीं स्कूल की बस में महिला सुरक्षाकर्मी अथवा महिला टीचर का होना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाट्य कला केंद्रों में महिला डांस टीचर एवं डीवीआर सहित सक्रिय दशा में सीसीटीवी का होना अनिवार्य है। बुटीक सेंटरों पर कपड़ों की नाप लेने के लिए महिला टेलर एवं सक्रिय सीसीटीवी का होना अनिवार्य है। जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं का सत्यापन होना चाहिए। कोचिंग सेंटरों पर सक्रिय सीसीटीवी एवं वाशरूम आदि की व्यवस्था अनिवार्य है। महिलाओं से संबंधित वस्त्र आदि की बिक्री की दुकानों पर महिला कर्मचारी का होना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed