{"_id":"60af4a5f8ebc3e34f55e745b","slug":"up-news-farmers-create-ruckus-over-purchase-of-20-quintals-of-wheat-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: 20 क्विंटल गेहूं खरीद के नियम पर किसानों का हंगामा, मौके पहुंचे मंत्री सुरेश राणा औरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: 20 क्विंटल गेहूं खरीद के नियम पर किसानों का हंगामा, मौके पहुंचे मंत्री सुरेश राणा औरे डीएम
Thu, 27 May 2021 12:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 May 2021 12:59 PM IST
सार
किसानों ने गेहूं खरीदने के नियम को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही गन्ना मंत्री सुरेश राणा और डीएम जसजीत कौर मौके पहुंचे। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
शामली में किसानों को समझाते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सरकारी क्रय केंद्र पर एक किसान से 20 क्विंटल गेहूं ही खरीदने के आदेश पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया है। किसान सेवा सहकारी समिति हथछौया में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि कई दिनों से गेहूं तुलवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन, नंबर नहीं आ रहा है। वहीं उनका कहना है कि 20 क्विंटल की बाध्यता से उनका गेहूं नहीं बिक पाएगा।
विज्ञापन
उधर, थानाभवन गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों की शिकायत के बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा व जिलाधिकारी जसजीत कौर मौके पर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि एक दिन में एक किसान का सिर्फ 20 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सकेगा। बाकी गेहूं अगले दिनों में तोला जाएगा। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए किसान को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
विज्ञापन