फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Biryani veg or non-veg, youth created ruckus and pushed, seller detained

UP News: बिरयानी वेज या नॉनवेज, युवकों ने किया हंगामा और धक्कामुक्की, विक्रेता हिरासत में

Sun, 04 Aug 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Aug 2024 10:49 PM IST
सार

कांधला में वेज बताकर नॉनवेज बिरयानी बेचने के आरोप में हंगामा हो गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
UP News: Biryani veg or non-veg, youth created ruckus and pushed, seller detained
Biryani - फोटो : social media

विस्तार

कांधला कस्बे के बस स्टैंड पर कार सवार पांच दोस्तों ने वेज बताकर नॉनवेज बिरयानी देने पर हंगामा कर दिया। कार सवार युवकों ने विक्रेता के साथ धक्कामुक्की की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया और बिरयानी विक्रेता को हिरासत में ले लिया। कार सवार युवक हरिद्वार से गंगा स्नान कर हरियाणा लौट रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के जिला पानीपत के गांव समालखा निवासी अनुज पुत्र सुरेंद्र अपने अन्य चार दोस्तों के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे कांधला में बस स्टैंड पर रुके। वहां पर उन्हें खाने का सामान खरीदना था। इस दौरान एक रेहडे़ पर वेज बिरयानी का फ्लैक्स लगा देखकर उन्होंने बिरयानी विक्रेता तनवीर से पूछा कि बिरयानी वेज है या नॉनवेज, तो उसने वेज बिरयानी बताई।
विज्ञापन


इसके बाद पांचों युवकों ने बिरयानी विक्रेता को वेज बिरयानी देने को कहा। एक युवक को शक होने पर उसने तनवीर से बिरयानी खोलकर दिखाने के लिए कहा। बिरयानी का भगोना खोलकर देखा तो उसमें चिकन दिखाई दिया। इसे लेकर युवकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बिरयानी विक्रेता के साथ धक्कामुक्की की। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान अनुज त्यागी ने डायल 112 पर शिकायत की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के साथ ही लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी तनवीर के रेहडे़ को उसकी दुकान में खड़ा कराया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद कार सवार युवक हरियाणा के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed