फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP - Haryana's bus riders got in trouble

यूपी- हरियाणा की बसों में सवारियों का रहा टोटा

Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP - Haryana's bus riders got in trouble
यूपी- हरियाणा की बसों में सवारियों का रहा टोटा
विज्ञापन

शामली। जिले में 35 घंटे के कर्फ्यू के कारण प्राईवेट बसों का संचालन बंद रहा। यूपी रोडवेज के बस अड्डों से रोडवेज बसों का संचालन हुआ। सवारियों का यूपी- हरियाणा रोडवेज बसों में टोटा रहा है। सवारियों के बस अड्डे पर एकत्र होने के बाद मेेरठ- सहारनपुर, पानीपत, मुजफ्फरनगर, करनाल और लोनी दिल्ली की ओर रोडवेज बसों का संचालन करना पड़ा।

रविवार को प्राइवेट बसों के संचालन बंद होने से शहर का प्राइवेट बस अड्डे सूने पड़े रहे। रविवार को शहर के रोडवेज बस अड्डे पर इक्का दुक्का सवारियां आईं। रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों के इकट्ठा होने पर दूसरे शहरों के लिए बसों का संचालन करना पड़ा। हरियाणा के पानीपत- करनाल में रविवार को बंदी न होने से हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसों में अपेक्षा से कम सवारियां तो आई। मगर ,शहर में शामली से पानीपत, लोनी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर बहुत कम सवारियां निकली। सवारियों के अभाव में यूपी और हरियाणा की रोडवेज बसों में इक्का दुक्का सवारियों ने सफर किया। यूपी रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि बस अड्डे में सवारियों के इकट्ठा होने के बाद रोडवेज बसों का मेेरठ- सहारनपुर, दिल्ली- लोनी, मुजफ्फरनगर, करनाल, पानीपत के लिए संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि मेरठ के लिए पांच, मुजफ्फरनगर के लिए तीन, करनाल के लिए आठ बसों का संचालन किया गया। शामली डिपो से 16 बसों का दूसरे मार्गों पर संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed