फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP-Haryana police will work together, surveillance will be done through drones

Shamli News: यूपी-हरियाणा पुलिस मिलकर करेगी काम, ड्रोन से होगी निगरानी

Tue, 01 Jul 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
UP-Haryana police will work together, surveillance will be done through drones
शामली। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी और हरियाणा पुलिस मिलकर काम करेंगी। दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे के संपर्क में रहेंगी। जल्द ही दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श कर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी लेकिन हरिद्वार से कांवड़ लेकर हरियाणा, राजस्थान आदि के कांवडिए निकलने शुरू हो गए हैं। शामली से इनका आवागमन शुरू हो गया है। शामली जिले से पानीपत, करनाल होते हुए लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। लिहाजा दोनों राज्यों की पुलिस इस दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने के लिए जुट गई हैं।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा हरियाणा के पानीपत, करनाल, सोनीपत पुलिस के भी शामली पुलिस संपर्क में रहेंगी। कोर्डिनेशन नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें दोनों राज्यों के अधिकारी जुड़े हैं। किसी भी उपद्रव की सूचना पर दोनों राज्यों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना, बिड़ौली, चौसाना, झिंझाना और अन्य थानों की पुलिस को अलर्ट रहेगी। साथ ही शामली के बनत, कैराना, कांधला में ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंगियों को बख्शा जाएगा। लोगों से भी माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के बारे में सूचना देकर सहयोग मांगा गया है।

n इस बार मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स रहेगा तैनात : शामली। एसपी का कहना है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान शामली, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता आदि के भगवान शिव और अन्य मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा। पुलिस सादे कपड़ों में निगरानी करेगी। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed