फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP-Haryana border seal before polling

मतदान से पहले यूपी-हरियाणा सीमा सील

Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP-Haryana border seal before polling
कैराना में हरियाणा सीमा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
मतदान से पहले यूपी-हरियाणा सीमा सील
विज्ञापन

शामली, कैराना। मतदान से पहले यूपी-हरियाणा बॉर्डर को पुलिस और आबकारी की टीम ने सील कर वाहनों को रोककर चेकिंग की।
विधानसभा की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार शाम पुलिस ने यूपी-हरियाणा सीमा को सील कर दिया। इस दौरान हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अलावा पंजीठ तिराहे व बाईपास फ्लाईओवर के निकट भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगते ही आबकारी व पुलिस कर्मियों की यूपी-हरियाणा सीमा पर तैनाती कर दी गई थी। करीब चार दिन पहले पुलिस व आबकारी की टीम ने यमुना बंधे के निकट बनाई जा रही नकली शराब का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब रेपर ढक्कन बरामद किए गए थे। मतदान के दौरान यूपी-हरियाणा सीमा सील रहेंगी। चेकिंग के बिना किसी भी वाहन को यूपी की सीमा में जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed