फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Fake Facebook ID of MP Iqra Hasan created, comments made about CM Yogi and Premananda Maharaj

UP: सांसद इकरा हसन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, सीएम योगी और प्रेमानंद महाराज को लेकर की ये टिप्पणी

Thu, 30 Oct 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Oct 2025 08:07 PM IST
सार

Shamli News: इकरा हसन के प्रतिनिधि नदीम ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ऐसी कई फेक आईडी सांसद के नाम पर चल रही हैं। इन सभी को तत्काल बंद कराया जाए और आरोपियों पर कार्रवाई हो। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Fake Facebook ID of MP Iqra Hasan created, comments made about CM Yogi and Premananda Maharaj
सीएम योगी, प्रेमानंद महाराज और इकरा हसन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना सांसद इकरा हसन के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रेमानंद महाराज की फोटो पर टिप्पणी कर पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई। इस मामले में सांसद के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बुधवार को कैराना सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर एक भ्रामक वीडियो पोस्ट की गई। वीडियो में दो अलग-अलग क्लिप चलाई गई। ऊपर की क्लिप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छोटी सी क्लिप है, जिस पर कुछ आपत्तिजनक लिखा है, जबकि नीचे धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज की क्लिप है, जिस पर धर्मगुरु लिखा है। फर्जी फेसबुक आईडी से शेयर की गई भ्रमित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद के प्रतिनिधि नदीम ने कोतवाली में सांसद के नाम से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन

पूर्व में भी सांसद ने की थी फेक आईडी की शिकायत
इससे पहले भी सांसद के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया गया था। जनवरी 2025 में इकरा हसन ने डीसीपी को फर्जी फेसबुक अकाउंट के मामले में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें काफी संख्या में फर्जी फेसबुक अकाउंट की डिटेल भी दी गई थी। 
 

शिकायती पत्र में कहा गया था कि कुछ लोग उसके नाम के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे उसकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि धूमिल हो रही है। इन अकाउंट को तत्काल बंद कराया जाए। इसके बावजूद सांसद फर्जी फेसबुक अकाउंट पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। अभी भी सांसद के नाम कई फेक अकाउंट चलाए जा रहे हैं।

ये भी देखें...
Saharanpur: हमास से तुलना मामले में शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत संधू से मिले इमरान मसूद, ये बोले संधू    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed