फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heaps of filth have accumulated around the temple for a year; devotees are forced to worship amidst the stench.

Shamli News: मंदिर के आसपास एक साल से गंदगी का अंबार, दुर्गंध के बीच पूजा करने को मजबूर श्रद्धालु

Sun, 11 Oct 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Heaps of filth have accumulated around the temple for a year; devotees are forced to worship amidst the stench.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। गांव कैड़ी स्थित हनुमान मंदिर के आसपास करीब एक साल से गंदगी का अंबार लगा है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से नियमित सफाई कराने की मांग की है।
पड़ताल में सामने आया है कि धार्मिक स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसी कारण ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। उन्हें आसपास फैली गंदगी से परेशानी होती है। धार्मिक स्थल के आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी के बीच ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के आसपास गंदगी का ढेर लगा रहता है। इससे वातावरण दूषित हो रहा है। यह स्थिति करीब एक साल से बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-यह बोले ग्रामीण
लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां नियमित सफाई होनी चाहिए। हालांकि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है।
-कोमिंता शर्मा ने बताया कि गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। अफसरों को समस्या का समाधान कराना चाहिए।
-कैड़ी निवासी रामवीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर गंदगी हटवानी चाहिए। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
-राजकुमार ने भी मंदिर के आसपास नियमित सफाई कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी सफाई व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

इन्होंने कहा
कैड़ी गांव में गंदगी की समस्या की जानकारी नहीं है। यदि समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
-संदीप अग्रवाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed