{"_id":"61136c848ebc3e7d222bd648","slug":"up-explosion-in-house-in-shamli-woman-dies-due-to-roof-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में मकान में जोरदार विस्फोट, छत गिरने से महिला की दबकर मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में मकान में जोरदार विस्फोट, छत गिरने से महिला की दबकर मौत, तीन घायल
Wed, 11 Aug 2021 11:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि विस्फोट पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ है। आबादी के बीच में हुए जबरदस्त विस्फोट से आसपास के लोग दहल गए।
विज्ञापन
मकान में विस्फोट
- फोटो : Amar Ujala shamli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार सुबह एक मकान में जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। बताया गया कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जोरदार धमाके से मकान की छत गिरने से इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार काजीवाड़ा मोहल्ले में बुधवार सुबह शौकत के मकान में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर शौकत की पुत्रवधू खुशनुमा पत्नी मुनव्वर समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां खुशनुमा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ है। आबादी के बीच में हुए जबरदस्त विस्फोट से आसपास के लोग दहल गए।