फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Encounter overnight in Shamli, six miscreants shot in the leg, two khaki men also shed blood

UP : शामली में रातभर एनकाउंटर, छह बदमाशों को पैर में मारी गोली, फर्ज की खातिर दो खाकी वालों का भी खून बहा

Thu, 26 Dec 2024 04:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

तीन स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी महबूब भी गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से नगदी और हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Encounter overnight in Shamli, six miscreants shot in the leg, two khaki men also shed blood
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जिले में बुधवार रात शामली व झिंझाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी छह आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मियों के हाथ में गोली लगी है। 
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली, आदर्श मंडी और एसओजी टीम के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका उपरिगामी पुल के निकट मुठभेड़ हुई। इसमें बाइक सवार गोकशी के मामले में वांछित महबूब निवासी मोहल्ला सद्दीकनगर भूमियापुल थाना लिसाड़ी गेट मेरठ व उसका साथी सनव्वर निवासी मोहल्ला श्यामनगर थाना थाना लिसाड़ी गेट मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि महबूब 27 जुलाई को गांव झाल के जंगल में संरक्षित पशुओं को काटने व अवशेष फेंकने की घटना में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में सात आरोपी नसीम, इरशाद, साहिल व सौरभ, शमीम, जुनैद, आसिफ पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र में दो स्थानों पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार हुए। एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को इकबाल निवासी मोहल्ला तलाही झिंझाना ने 24 नवंबर को घर से भैंस व कटिया चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहे चार गो तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी सादाब निवासी मोहल्ला इस्लामनगर गाजियाबाद व इमरान निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गांव ऊदपुर के जंगल में पुलिस व एसओजी से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
 
विज्ञापन

गांव भड़ी के जंगल में पुलिस व एसओजी की टीम के साथ रात को हुई मुठभेड़ में मुकर्रम निवासी गांव बल्ला माजरा और सावेज निवासी बढी माजरा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हुए। एसपी ने बताया कि झिंझाना थाने पर तैनात दो कांस्टेबल आशीष व गुलफाम भी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं। चारों आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे कारतूस, पिकअप, पशु काटने के उपकरण, 70 हजार रुपये और एक संरक्षित पशु बरामद हुआ है। एसपी ने पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed