फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   up board exam taiyari

तैयारियां पूरी, परीक्षा का इंतजार

Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली।  यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा को लेकर जनपद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जनपद में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जनपद के 95 कॉलेजों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 24,834 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और कापियां सहित अन्य सामग्री पहुंच चुकी है। मंगलवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगा दिया गया है। पहला पेपर हाईस्कूल और इंटर का हिंदी विषय का है। इस बार पहले वर्ष के मुकाबले जनपद में 934 कम परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि जनपद में 16 मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र और डेस्क स्लिप भी भेज दी गई है। सभी कॉलेजों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र समय पर वितरित कर दिए गए है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 तक होगी। इंटर की द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगा दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि पिछली बार जनपद में 25768 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इस बार 24834 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। उन्होंने बताया कि बाकी सभी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जनपद के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed