{"_id":"65c7cad8c8c580067109f896","slug":"up-board-exam-district-divided-into-six-zones-and-eight-sectors-shamli-news-c-26-1-sal1002-116212-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: छह जोन आठ सेक्टर में बंटा जनपद, तीन सचल दल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: छह जोन आठ सेक्टर में बंटा जनपद, तीन सचल दल का गठन
Sun, 11 Feb 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। बोर्ड परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए इस बार पूरे जनपद को छह जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। इसके अलावा तीन सचल दल का भी गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर गठित उड़ाका दल की टीम भी शामली में छापामारी करेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है। सभी केंद्रों पर अधिकारी पूरी मुस्तैदी से जमें रहेंगे। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित के विरुद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में बनें 33 परीक्षा केंद्रों पर 25418 परीक्षाथीर् परीक्षा देंगे। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर एक केंद्र व्यवस्थापक कॉलेज से और एक केंद्र व्यवस्थापक बाहरी होगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को डीएम परीक्षा को लेकर बैठक में दिशा निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी जांच कर ली गई है।