{"_id":"58cd7dd04f1c1b2d5a32bc8e","slug":"up-board-402-left-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ः 402 ने छोड़ा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ः 402 ने छोड़ा एग्जाम
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को हाईस्कूल के वाणिज्य विषय और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम, वाणिज्य भूगोल, साहित्यिक हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुईं। इस दौरान हाईस्कूल के 25 अभ्यर्थी, तो इंटरमीडिएट के 397 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
शनिवार को हुई परीक्षा में हाईस्कूल वाणिज्य विषय में 566 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 541 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई और 25 अभ्यर्थी
गैरहाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र में 1714 पंजीकृत थे, जिनमें से 1655 ने परीक्षा दी और 59 अनुपस्थिति रहे। इंटरमीडिएट वाणिज्य भूगोल में छह अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पांच ने परीक्षा दी, एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। साहित्यिक हिंदी विषय में 3216 पंजीकृत थे, 3117 ने परीक्षा दी, 99 अनुपस्थित रहे।
वहीं, इंटरमीडिएट के ही सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में 6697 पंजीकृत थे, जिनमें से 6459 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 238 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
उधर, थानाभवन में यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को द्वितीय पारी में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय की परीक्षा हुई। तीन परीक्षा केंद्रों पर 14 छात्र गैर हाजिर रहे। प्रथम पारी में कामर्स और अर्थशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
शनिवार को इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय की परीक्षा में लाला लाजपत राय इंटर कालेज में 56 में से 53 बच्चों ने परीक्षा दी। लाला लाजपत राय कन्या इंटर कालेज में 320 में से 313 छात्राओं ने परीक्षा दी।
वहीं, किसान इंटर कॉलेज में 204 में से 200 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रथम पारी में लाला लाजपत राय इंटर कालेज में अर्थशास्त्र के सभी तीन छात्रों ने, किसान इंटर कालेज में कामर्स के सभी 15 छात्रों और अर्थशास्त्र के सभी 45 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रथम पारी में कोई छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। लाला लाजपत राय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने बताया केंद्र पर मात्र तीन बच्चों की परीक्षा थी जिन पर पुलिस से अलग विद्यालय में दस अध्यापकों सहायकों का स्टाफ ड्यूटी पर रहा।