{"_id":"5ef63e438ebc3e42b9253991","slug":"up-board-10th-and-12th-results-today-shamli-news-mrt488357470","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज
विज्ञापन
शामली यूपी बोर्ड रिजल्ट कॉलेज से संबंधित छात्राओं के परिचर्चा फोटो नेहा विश्वकर्मा वह खुशी विश्
- फोटो : SHAMLI
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 2020 का शनिवार को रिजल्ट घोषित हो रहा है। इस बार जनपद में हाईस्कूल में 13825 और इंटर में 11704 यानी कुल 25529 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत रहे। पिछले साल 2019 में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 13606 और इंटर में 11352 यानी कुल 24958 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले इस बार 571 विद्यार्थी अधिक पंजीकृत रहे। पिछले साल इंटर का रिजल्ट 88.78 प्रतिशत और हाईस्कूल का रिजल्ट 91.42 प्रतिशत रहा है। रिजल्ट आने से पहले के दिन के माहौल को लेकर पिछले साल के टॉपर्स से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रिजल्ट को लेकर विद्यार्थी घबराएं नहीं। धैर्य के साथ रिजल्ट आने का इंतजार करें। यह रिजल्ट जिंदगी का भविष्य तय नहीं करता। किसी दूसरे की अपने रिजल्ट से तुलना न करें। अगर कम अंक आते हैं, तो आगे और अधिक मेहनत करें। जो कमियां रह गई, उसमें सुधार करें।
दो बहनों ने टापॅर्स बनने का रचा इतिहास
पिछले साल 2019 में जनपद में दयानंद नगर मोहल्ला निवासी दो बहनों ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर मेें टॉपर्स बनने का इतिहास बनाया है। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी बड़ी बहन खुशी विश्वकर्मा ने इंटर में 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉपर्स बनने का गौरव प्राप्त किया था। छोटी बहन नेहा विश्वकर्मा ने हाईस्कूल में 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉपर्स के साथ यूपी की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया था। उनकी माता पुष्पा देवी और पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें रिजल्ट आने से पहले दिन ही अपनी बेटियों के अच्छे नंबर आने की उम्मीद थी। रिजल्ट आने पर दोनों बेटियों ने जनपद टॉपर्स बनकर उनका नाम ऊंचा किया है।
धैर्य के साथ रिजल्ट का इंतजार किया
हाईस्कूल की जिला टॉपर नेहा विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले दिन-रात मन में यही सवाल बार-बार आ रहा था कि रिजल्ट कैसा आएगा। साथ ही उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे। घर परिवार में भी रिजल्ट को लेकर चर्चा होती रही। उसने धैर्य के साथ रिजल्ट का इंतजार किया और फिर उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इस साल के रिजल्ट को लेकर भी विद्यार्थी किसी तरह के तनाव में न रहे और न ही किसी तरह के नकारात्मक भाव वाले सवाल उठने दे। उन पर काबू पाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
अच्छे अंकों की उम्मीद में बीता दिन था पहला दिन
इंटर की टॉपर्स रही खुशी विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले साल रिजल्ट आने से पहले दिन मन में यह तो सवाल आता था कि रिजल्ट में कितने नंबर आएंगे, लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा था, इसलिए मन को विचलित नहीं होने दिया। उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे। परीक्षा की तैयारी अच्छे से की थी। खुशी ने कहा कि दूसरे के रिजल्ट से अपने रिजल्ट की तुलना न करें। ये देखें कि कमियां कहां पर रह गई। जो कमियां मिलती है, उनमें सुधार करें और फिर मेहनत कर कामयाबी हासिल करें।
रिजल्ट को लेकर न घबराएं
पिछले साल हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा रेलपार निवासी मीनाक्षी पंवार का कहना है कि एक दिन पहले परिवार में रिजल्ट को लेकर ही परिवार में चर्चा चलती रही, लेकिन उनके मन में किसी तरह की घबराहट नहीं थी। यह तो मन में था कि पता नहीं कितने नंबर आएंगे, लेकिन उम्मीद अच्छे अंकों की थी। इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से भी वे यहीं कहना चाहती है कि रिजल्ट को लेकर कतई न घबराएं और संयम बनाए रखे। जितनी मेहनत की है, वहीं रिजल्ट आएगा। उनकी माता बेबी और पिता सुदेश ने कहा कि बेटी ने पढ़ाई में मेहनत की थी, इसलिए उन्हें पहले से ही अच्छे नंबर की उम्मीद थी।
2019 में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की स्थिति
इंटर
पंजीकृत बालक : 6568, बालिका : 4784
अनुपस्थित बालक : 316, बालिका : 106
परीक्षा में सम्मलित बालक : 6252, बालिका : 4678
रिजल्ट : 88.78 प्रतिशत
हाईस्कूल
पंजीकृत बालक : 7825, बालिका : 5781
अनुपस्थित बालक : 426 ,बालिका : 197
सम्मलित बालक : 7399, बालिका : 5584
रिजल्ट : 91.42 प्रतिशत
------
2020 में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की स्थिति
इंटर
पंजीकृत बालक- 7041, बालिका- 4663
हाईस्कूल
पंजीकृत बालक- 7849, बालिका- 5976