फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unseasonal rain: Harvesting halted, crops fell in the fields

बेमौसम बारिश : कटाई रुकी, खेतों में गिरी फसल

Fri, 10 Apr 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain: Harvesting halted, crops fell in the fields
हसनपुर लुहारी में बरसात के कारण ​भिगी गेंहू की फसल । संवाद
हसनपुर लुहारी। सर्दी के पूरे सीजन में बारिश न होने के बाद अब जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार हुई तो बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले दो दिनों से लगातार खराब मौसम के चलते गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटी दोनों ही फसलों को नुकसान है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि मार्च माह में तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पककर तैयार हो गई थी। कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने हालात बिगाड़ दिए। लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने के कारण कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई तेज बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। खेतों में पानी भरने से गेहूं की कटाई पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। जो फसल पहले ही कट चुकी है, उसके खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गन्ने की बुवाई पर भी असर

इस समय किसान ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण यह काम भी ठप हो गया है। किसानों का कहना है कि पहले ही बुवाई में देरी हो चुकी है, अब और देर होने पर उत्पादन पर असर पड़ेगा।



इन्होंने कहा

किसान नीटू कश्यप ने बताया इस बार फसल बहुत अच्छी थी, लेकिन बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई बीघा फसल जमीन पर गिर गई है, अब समझ नहीं आ रहा क्या करें।



किसान कुलदीप सैनी ने कहा, गिरी हुई फसल में दाने काले पड़ जाते हैं, जिससे मंडी में सही दाम नहीं मिल पाता। लागत भी नहीं निकल पाएगी।

किसान लोकेश सैनी ने बताया अगर मौसम ऐसे ही रहा तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। सरकार को तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए, नहीं तो किसान बर्बाद हो जाएगा।



बारिश के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। अभी किसान गेहूं की फसल को काटने से बचें। सूखने के बाद ही काटे। साथ ही सब्जी वाली फसलों में पलेवा नहीं करें।
प्रदीप यादव, कृषि अधिकारी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed