{"_id":"63a0ab1ece2ec5771b45f837","slug":"unregistered-traders-will-also-be-able-to-do-business-through-e-commerce-shamli-news-mrt6184249114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अपंजीकृत व्यापारी भी कर सकेंगे ई-कॉमर्स के जरिये व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अपंजीकृत व्यापारी भी कर सकेंगे ई-कॉमर्स के जरिये व्यापार
विज्ञापन
अपंजीकृत व्यापारी भी कर सकेंगे ई-कॉमर्स के जरिये व्यापार
शामली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन और पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर उपस्थित व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की हुई बैठक में व्यापारी हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कैट व पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग जीएसटी परिषद ने अपंजीकृत व्यापारियों को ई-कॉमर्स के जरिए व्यापार करने की छूट देकर संगठन की दो वर्ष से चली आ रही मांगें मान लीं हैं। भविष्य में जीएसटी में अपंजीकृत व्यापारी ई-कॉमर्स के जरिए अपना व्यापार कर सकेंगे। घनश्यामदास गर्ग ने जीएसटी परिषद के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी परिषद के इस निर्णय से देश के करोड़ों छोटे जीएसटी में अपंजीकृत व्यापारियों को लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व कैट के नायक राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के करोड़ों छोटे जीएसटी में अपंजीकृत व्यापारियों को अब ई-कॉमर्स के जरिए व्यापार करने का मौका मिलेगा। बैठक में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान, राजेश जैन, वैभव गोयल, आदि उपस्थित रहे।