फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   united against terrorism: Suresh Rana

आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट : सुरेश राणा

Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
united against terrorism: Suresh Rana
Tribute meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं। जिले के शहीद प्रदीप बनत और अमित की शहादत को देश कभी नहीं भुला पाएगा। दोनों सपूतों की शहादत पर गर्व रहेगा। रविवार को शहर के सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद जवान अमित कुमार और प्रदीप के चित्र पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को सलाम किया गया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित और दुखी है। आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के सफाए के लिए संकल्प ले चुके हैं। इस मौके भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, शशि अरोरा, रमेेश बजाज, अमित विश्वकर्मा, सुरेशचंद शर्मा, पूनम राणा, पुनीत द्विवेदी, पूरण जाटव, सतेंद्र धिरयान समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
शहर के सुभाष चौक पर सुबह दस बजे भारत विकास परिषद  महान की ओर से पुुलवामा में हुए शहीदों की मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित की। मौके पर  परिषद महान के संरक्षक विजय कौशिक, मुकेश गर्ग, गिरधारी लाल नारंग, मुकेश तायल, निखिल जैन, जगदीश अरोरा, श्यामलाल, राहुल गोयल, अमन गर्ग, राजकुमार तायल, संजय गिरी, अरविंद संगल, दिनेश पाठक, राजीव बंसल, विरेंद्र संगल, विनोद जैन, सुभाष संगल, विश्वदेव पंवार, भूपेेंद्र, निशा गोयल आदि ने श्रद्धांजलि दी। पुलवामा में शहीद अमित और प्रदीप के घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों की स्मृति में लगाया चिकित्सा शिविर
 शामली। पुलवामा में शहीद सैनिकों की स्मृति में लायंस क्लब क्राउन की ओर से आईएमए, सुभारती डेंटल कालेज मेरठ तथा नारायणी धर्म शिला हास्पिटल दिल्ली के सहयोग से वीवी इंटर कालेज में विशाल चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें 1056 मरीजों की जांच की। रविवार को शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन वर्मा, सचिव लायन डॉ. नीरज, कोशाध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल ने किया। डॉ. रजनीश बहल, डॉ. ऋषभ बंसल, डॉ. मीनल वशिष्ठ, डॉ. मुकुट मोहन, डॉ. अरुण राय, डॉ. मीनू अग्रवाल, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. रिति गुलाटी, डॉ. पंकज गर्ग ने मरीजों की जांच की। कैप्टन लोकेंद्र कुमार, लैफ्टिनेंट रजनीश कुमार, लैफ्टिनेंट केपी सिंह के सहयोग से 85 यू पी बटालियन, एनसीसी के 40 कैडेट ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। मौके पर लायंस क्लब क्राउन के संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल, विनीत गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, अजय संगल, अंकुर गोयल, अनूप, अरुण गर्ग, आशु गर्ग, अमित, गौरव, रामगोपाल, नीरज गुप्ता, प्रभात, गौरव गोयल, राहुल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed