फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Union able to uplift the country

देश का उत्थान करने में संघ सक्षम

Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Union able to uplift the country
programm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समागम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अभ्यास किया और राष्ट्र उत्थान की शपथ ली। इसके अलावा शहर में बाइक रैली भी निकाली गई। बाइक रैली में युवा स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को शामली में करनाल रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समागम हुआ। मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत कार्यवाह शिवकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से प्रारंभ होकर आज देश के हर गांव और कस्बे तक पहुंच गया है। इस देश को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए संघ की स्थापना हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललितानंद महाराज ने कहा कि देश का उत्थान संघ द्वारा ही होगा। इसके अलावा 25 फरवरी को मेरठ में होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया। उसमें शामली जिले से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल होंगे।
विज्ञापन


करीब 800 स्वयंसेवकों को चार आसन और चार योग कराए गए। इसके बाद राष्ट्र चेतना रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक बाइकों से शहर की सड़कों पर निकले। राष्ट्र चेतना रैली आरके इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर विजय चौक, फव्वारा चौक से कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर धीमानपुरा, गुरुद्वारा तिराहा, रेलपार बाईपास होते हुए बुढ़ाना रोड से वापस आरके इंटर कॉलेज में पहुंची। इस दौरान जिला संघचालक भगवती प्रसाद, सुभाष, जिला प्रचार प्रमुख संदीप, भरत, अनुज, अतुल, हरवीर सिंह मलिक, अजय, अरविंद, डाॅ. मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, रवि, देवाशीष वर्मा, राजेश तोमर, मनोज, रविंद्र, अमित मित्तल, पंकज, अरविंद ऐरन और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed