फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unfinished construction will be completed till 31

अधूरे निर्माण 31 तक होंगे पूरे

Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unfinished construction will be completed till 31
work - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव आचार      संहिता खत्म होने के बाद जिले में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। 31 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों की जारी धनराशि खर्च की जाएगी। दिल्ली      यमुनोत्री मार्ग पर साईंधाम से जोड़ने वाले गोहरनी मार्ग की मरम्मत     का कार्य शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर गत चार जनवरी को चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्वी यमुना नहर भैसवाल का डाक बंगला, गोहरनी से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग तक 2200 मीटर, दिल्ली यमुनोत्री मार्ग से बनत मार्ग तक, दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर गंगा अमृत हास्पिटल रोड से बनत ट्रांजिट हॉस्टल मार्ग समेत विधायक निधि के कार्य रुक गए थे। 
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर  के किनारे जिला मुख्यालय पर विकास भवन, जिला अस्पताल निर्माण के लिए दूसरी किश्त न आने से निर्माण कार्य रुका हुआ था। विधानसभा चुनाव की 11 मार्च को मतगणना होने के बाद  चुनाव आचार संहिता समाप्त हो गई है। विधान सभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर साईं धाम के पास गोहरनी गांव को जोड़ने वाले 2200 मीटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने पत्थर डालकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर साईं धाम मंदिर के पास गोहरनी मार्ग तक 2200 मीटर सड़क के लिए 16.52 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का मरम्मत कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।


पूर्वी यमुना नहर के खंड के अधिशासी अभियंता वीरपाल सिंह ने बताया कि करमूखेड़ी नहर पुल से लेकर भैंसवाल तक नहर की दोनों पटरी के सीसी रोड का सौंदर्यीकरण, सेतु नहर की पटरी का डौला निर्माण के लिए शासन ने 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए दस करोड़ रुपये की प्रथम धनराशि जारी कर दी थी। उन्होंने बताया कि शासन से जारी दस करोड़ रुपये की धनराशि 31 मार्च तक खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed