{"_id":"57f5559b4f1c1b4f4c26fb08","slug":"uncontrolled-truck-collision-rammed-into-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में अनियंत्रित ट्रक टकराए, एक दुकान में घुसा, कई घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में अनियंत्रित ट्रक टकराए, एक दुकान में घुसा, कई घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में विजय चौक पर मंगलवार रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे से कई घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने पर यातायात सुचारु हो सका।
हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। करनाल की तरफ से आए ट्रक जब विजय चौक पर पहुंचा, तभी कैराना रोड की तरफ से माल वाहक ट्रक आ गया। दोनों ट्रकों की टक्कर लगी, जिसके बाद एक ट्रक सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा। दुकान के बाहर का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया तथा सड़क किनारे लगा महाराणा प्रताप मार्ग का बोर्ड भी टूट गया। इसकी वजह से कई घंटे तक विजय चौक पर ट्रैफिक जाम हो गया। तड़के करीब पांच बजे के बाद क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को मौके से हटवाया जा सका।