{"_id":"5fb812328ebc3e9c033418e7","slug":"uncle-shot-nephew-in-domestic-dispute-shamli-news-mrt511889570","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में घरेलू विवाद के चलते चाचा ने युवक को तमंचे से गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा बनत के मोहल्ला सुभाष नगर में विकास का अपने भतीजे सोनू के बीच घरेलू विवाद चल रहा है, जिसे लेकर शुक्रवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विकास ने घर में रखे तमंचे से सोनू पर फायर कर दिया। हाथ में गोली लगने से और पेट पर छर्रे लगने से सोनू गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी शामली में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने सीएचसी में पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू अपनी पत्नी को परेशान करता था, जिसका विकास विरोध करता था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें विकास ने सोनू को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट सोनू की तरफ से दर्ज कराई गई। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि घरेेलू विवाद के चलते युवक को उसके चाचा ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में आरोपी विकास को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।