फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unavailability of doctors is increasing the suffering of the sick.

Shamli News: चिकित्सकों का न मिलना बढ़ा रहा बीमारों का दर्द

Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Unavailability of doctors is increasing the suffering of the sick.
फोटो ऑफ द डे: ये हॉल जिला अस्पताल का है। चिकित्सक की इंतजार में मरीज जब खड़े खड़े थक गए तो नीचे
शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाएं रोगियों को नहीं मिल पा रही है। ओपीडी में डॉक्टरों के न होने से मरीज चिकित्सकों फर्श पर ही बैठकर चिकित्सक का इंतजार करते रहे। अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज निराश होकर लौट गए। ओपीडी में 909 नए मरीज आए जबकि करीब 300 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे। रिपोर्टिंग टीम ने दोपहर साढ़े 11 से साढ़े 12 तक जिला अस्पताल का हाल देखा तो इसी तरह की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष का दरवाजा मिला बंद
अल्ट्रासाउंड कक्ष का दरवाजा बंद मिला और कुंडी लगी थी। कक्ष के बाहर मोहल्ला नानूपुरा निवासी अतिका ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए लिखा है, लेकिन यहां पर दरवाजा बंद है। झिंझाना निवासी रमेश ने बताया कि वह अल्ट्रासांड जांच कराने आए थे। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कक्ष का दरवाजा नहीं खुला। अब प्राइवेट में जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सर्जन के कक्ष में फर्श पर बैठे मरीज
ओपीडी में सर्जन के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन थी। काफी मरीज कुर्सी पर बैठे थे तो कुछ मरीज जगह न मिलने पर खड़े थे। कक्ष के अंदर 10-12 मरीज फर्श पर बैठे हुए थे। अंदर बैठे मरीजों ने बताया कि आधा घंटे से अधिक समय से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। कक्ष के बाहर कैराना निवासी शाइस्ता ने बताया कि वह एक घंटे से कतार में खड़ी है, अभी नंबर नहीं आया। सर्जन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि वे कुछ देर के लिए इमरजेंसी में आए मरीजों व वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी कक्ष के बाहर इंतजार करते रहे मरीज
ईएनटी कक्ष के बाहर कई मरीज चिकित्सक का इंतजार करते हुए मिले। कैराना निवासी रईस ने बताया कि उसके बेटे को कान से कम सुनाई देता है। कक्ष के बाहर दो घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रही है। गांव रजाकनगर निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पोते अभि को कम सुनता व कम बोलता है। एक घंटे से कक्ष के बाहर बैठे हैं, अभी चिकित्सक नहीं आए। इसके अलावा नेत्र चिकित्सक भी अपने कक्ष में नहीं थे। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में प्रशिक्षु ही मरीजों को दवा लिख रहे थे।
बोले मरीज
गांव पावटी कला निवासी आरिफ ने बताया कि उसे पेट में दर्द की समस्या है। वह आठ बजे से आए हैं, तीन घंटे से कतार में खड़ा हूं, लेकिन अभी नंबर नहीं आया। गढ़ीपुख्ता निवासी रतनलाल ने बताया कि उसे गले में दर्द की समस्या बनी है। कतार में खड़े हुए दो घंटे हो गए। चिकित्सक को दिखाने का नंबर नहीं आया।


वे सहारनपुर में अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय में सरकारी कार्य से गए थे। ओपीडी में सभी चिकित्सकों को मौजूद रहकर मरीजों की जांच करने के निर्देश है। अगर कोई चिकित्सक नहीं है तो उसकी जानकारी की जाएगी।
- डॉ. नरेश सैनी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल

फोटो ऑफ द डे: ये हॉल जिला अस्पताल का है। चिकित्सक की इंतजार में मरीज जब खड़े खड़े थक गए तो नीचे

फोटो ऑफ द डे: ये हॉल जिला अस्पताल का है। चिकित्सक की इंतजार में मरीज जब खड़े खड़े थक गए तो नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed