फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ultrasound center sealed after finding irregularities

Shamli News: अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील

Sat, 28 Jan 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Jan 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound center sealed after finding irregularities
कैराना में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करते एसीएमओ व एसडीएम
शामली, कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर सेंटर को सील कर दिया गया। सेंटर पर कार्य करने वाली एक महिला ने दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अश्वनी शर्मा ने एसडीएम शिवप्रकाश यादव की मौजूदगी में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित कैनरा बैंक के सामने चौहान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। मौके पर अनियमितताएं पाए जाने पर एसीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्य करने वाली महिला प्रीति ने नगर में चल रहे दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। यहां टीम कार्रवाई करने के बाद लौट गई। बाद में महिला नगर में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि यह अल्ट्रासाउंड सेंटर भी अवैध रूप से चलाया जा रहा है जिस पर टीम ने कार्रवाई नहीं की है। वहीं महिला की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा होने की बात कहकर महिला को शांत करके वापस भेज दिया। एसीएमओ डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि अनियमितता मिलने पर चौहान अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया गया है और जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आरोप लगाए गए है उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed