फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ujjwala scheme will get three cylinders free in three months

उज्जवला योजना में तीन माह में तीन सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे

Tue, 07 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ujjwala scheme will get three cylinders free in three months
शामली। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जिले में सभी उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को एक अप्रैल से 30 जून तक तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। जिले में उज्ज्वला योजना के तहत 95 हजार उपभोक्ता रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि योजना के तहत उज्ज्वला ग्राहक (14.2 किग्रा) महीने में एक बार तथा पांच किग्रा महीने में तीन बार रिफिल ले सकता है। अप्रैल 2020 में आज से अग्रिम दो दिन में सभी उज्ज्वला ग्राहकों के लिंक बैंक खातों में पहली रिफिल के लिए निर्धारित खुदरा बिक्री मूल्य आरएसपी स्थानांतरित की जा रही है। उज्ज्वला ग्राहक के बैंक खाते में पहली रिफिल की धनराशि बैंक से पुष्टि प्राप्त होने पर ग्राहक को उनके ग्राहक संख्या के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तेल कंपनी द्वारा सिलिंडर बुक करने के लिए एक एसएमएस भेजा जाएगा। उज्ज्वला ग्राहक को गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलिंडर देने के बाद कैश मेमो के अनुसार आरएसपी बिक्री मूल्य का नगद भुगतान गैस एजेंसी को करना होगा। अगले महीने की दो तारीख तक ऑयल कंपनी द्वारा उस महीने की बिक्री मूल्य के बराबर अग्रिम धनराशि उज्ज्वला ग्राहक के लिंक बैंक खाते में तभी धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। ग्राहक को एक माह में केवल एक सिलिंडर नि:शुल्क दिया जाएगा, यदि उज्ज्वला ग्राहक इस तीन महीने की अवधि में नि:शुल्क रिफिल नहीं लेता है, तो वह 31 मार्च 2021 तक रिफिल लेने के लिए दी गई अग्रिम धनराशि का उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed