फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ujhe garv hai ki mera beta desh ke liye shaheed hua

मुझे गर्व है मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है

Thu, 13 Jun 2019 11:21 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 13 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
ujhe garv hai ki mera beta desh ke liye shaheed hua
file - फोटो : amarujala
 शहीद के पिता मुनीराम ने कहा कि उसे बेटा खोने का गम तो है, लेकिन गर्व इस बात का है कि उसका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। वो चाहता है कि उसके दो बेटे हैं वे भी फौज में जाएं और आतंकियों का सफाया करें।
विज्ञापन

शहीद के पिता मुनीराम उर्फ मुन्ना का कहना था कि उनका बेटा बचपन से ही देशभक्ति की बातें करता था। देश पर बेटे कुर्बान करने वाले माता पिता खुशनसीब होते हैं। आज सतेंद्र की मां जिंदा नही है, लेकिन उन्हें बेटे की शहादत पर नाज है। वो चाहते हैं कि उनके दो ओर बेटे भी सेना में जाकर अपने भाई का बदला लें और आतंकवादियों को सबक सिखाएं। कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग भी उन्होंने की।
विज्ञापन


भाई बोला मैं भी सेना में जाऊंगा
शहीद के भाई केशव ने कहा  कि प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह गांव में शहीद के नाम से एक स्मारक बनाएं, ताकि युवाओं में जोश भरे। शहीद के भाई का कहना है कि वह भी सेना में भर्ती होना चाहता है और देश के लिए काम आना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद अमर जवान के नारे लगाए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनमें पाकिस्तान के खिलाफ इतना गुस्सा था कि वे पाक से दो दो हाथ करने की मांग सरकार से कर रहे थे।


मासूम बच्चों का क्या होगा
शहीद जवान सतेंद्र कुमार की धर्मपत्नी सोनिया और उसकी छोटी बहन का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों बार - बार रोते रोते कई बार बेहोश हुई। सतेंद्र के दो मासूम बच्चे हैं। बड़ा बेटा दीपांशु साढ़े चार साल का है जबकि छोटा बेटा वासू दो साल का। परिवार की जिम्मेदारी सतेंद्र पर थी ऐसे में हर कोई यही कह रहा था कि आखिर सतेंद्र के मासूम बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed