{"_id":"62fe810843c9a71b503a5617","slug":"udham-singh-stadium-team-won-the-kabaddi-competition-shamli-news-mrt601570669","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में उधम सिंह स्टेडियम की टीम ने बहावड़ी की टीम को हराकर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में उधम सिंह स्टेडियम, बधेव, कसेरवा, लिसाढ़, बंतीखेड़ा, बहावड़ी, सिंभालका, उधम सिंह स्टेडियम-बी टीम ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल मैच उधम सिंह स्टेडियम और कसेरवा कलां बीच हुआ। जिसमें उधम सिंह स्टेडियम ने कसेरवा कलां को 22-18 से हरा दिया।
दूसरा सेमीफाइनल बहावड़ी और बंतीखेड़ा के बीच हुआ। जिसमें बहावड़ी की टीम ने 25-21 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में उधम सिंह स्टेडियम टीम ने 24-22 से बहावड़ी को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्य अतिथि रहे एमस तोमर और धर्मेंद्र निर्वाल ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। सभी मैच कबड्डी कोच संजू रानी, संजीव कुमार व दीपा रानी की देखरेख में हुए।