फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths were attacked for stopping the hunting of Nilgai

नीलगाय का शिकार रोकने पर दो युवकों से मारपीट

Mon, 31 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two youths were attacked for stopping the hunting of Nilgai
नीलगाय का शिकार रोकने पर दो युवकों से मारपीट
विज्ञापन

शामली, चौसाना। रविवार की देर रात चौसाना-भड़ी मार्ग की पुलिया पर कई युवकों ने दो युवकों से मारपीट की। आरोपी युवक चौसाना के बताए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर मोबाइल भी छीन लिया। बताया जाता है कि पूरा प्रकरण नीलगाय को मारने से बचाने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौसाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा डेरा में सिख समाज के कुछ परिवार रहते हैं। बताया जाता है कि 27 मई को करीब दो दर्जन युवक नीलगाय का शिकार कर रहे थे ।उसी दौरान डेरे के कुछ युवकों ने नीलगाय का शिकार करने वाले युवकों को रोका और नील गाय की जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने चौसाना में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित युवकों का आरोप है कि रविवार की शाम दवाई लेने के लिए चिकित्सक के पास आ रहे थे। उसी दौरान पुलिया पर एक युवक ने रोक लिया और बाकी पांच-छह युवकों ने चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया और वीडियो तलाशने लगे। वीडियो ना मिलने पर दोनों के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने सोमवार की सुबह पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले से अवगत कराया और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed