{"_id":"5856da0b4f1c1ba960c06351","slug":"two-youths-were-accidentally-injured-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की गलती से झुलस गए दो युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की गलती से झुलस गए दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। शट डाउन के बाद भी लाइनमैन की गलती से बिजली सप्लाई होने पर एलटी लाइन के तार जोड़ रहे दो युवक झुलस गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया और एसएसओ को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
धर्मपुरा गांव में कस्बा झिंझाना के नए बिजलीघर और गाड़ीवाला चौराहे के पुराने बिजलीघर से आपूर्ति होती है। रविवार को धर्मपुरा में एलटी लाइन का तार टूटने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन ओमपाल को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कहा था। लाइनमैन ने झिंझाना में बने नए बिजलीघर से शट डाउन ले लिया, जबकि टूटी लाइन गाड़ीवाला चौराहे से जुड़ी हुई थी।
गांव के शिवकुमार और प्रमोद टूटी लाइन का तार ठीक कर रहे थे, तो करंट लगने पर झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्रमोद की हालत चिंता जनक बनी हुई है। युवकों के झुलसने पर गुस्साए ग्रामीणों ने नए बिजलीघर पर पहुंचकर एसएसओ अंकित निवासी गांव टिटौली को घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसएसओ वहां से भागा तो ग्रामीण भी उसके पीछे दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसएसओ को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही तीन युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में पता चला कि शट डाउन लेने में लाइनमैन ओमपाल ने ही गलती की, जिस कारण ग्रामीणों और घायल एसएसओ में समझौता हो गया।
दोनों पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गलत शट डाउन लेने वाले लाइनमैन ओमपाल के खिलाफ विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।