फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths in a car were killed in an accident

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths in a car were killed in an accident
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना थानाक्षेत्र में गांव टपराना के निकट ट्रक की साइड लगने से कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना निवासी रिहान पुत्र महमूद (18), शौकीन पुत्र नसीम (30) और रिहान पुत्र दिलशाद (25) कार से झिंझाना जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव से कुछ दूर चलने पर आगे चल रहे ट्रक को कार चालक ने ओवरटेक किया। इस दौरान ट्रक की साइड कार में लग गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की तरफ पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों युवकों को घायलावस्था में बाहर निकाला। पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी शामली पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने रिहान पुत्र महमूद और शौकीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चला रहे रिहान पुत्र दिलशाद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल के चाचा गुलमोहम्मद की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed