{"_id":"67f8197cbe0c0bee1801b98e","slug":"two-women-died-under-suspicious-circumstances-relatives-created-a-ruckus-shamli-news-c-26-1-smrt1048-140050-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर कांधला थाने पर पहुंचे मृतक महिला निसरत के परिजन । संवाद
शामली/कांधला। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में कविता (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी।
उधर, कांधला के गांव गढ़ी दौलत में 32 वर्षीय निसरत की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी।
बृहस्पतिवार सुबह गांव कुड़ाना में कविता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका पति नीटू ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र छह वर्ष, उससे छोटा तीन वर्ष और सबसे छोटा डेढ़ माह का है। ससुराल वाले मृतका के मायके वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को हत्या किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला का शव घर में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को देखकर मौके से ससुराल वाले भाग गए। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पर बड़ौत से मृतका के परिजन पहुंचे। महिला ने आत्महत्या की या हत्या की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
उधर, गांव गढ़ी दौलत में निसरत पत्नी सद्दाम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर नरेला दिल्ली से परिजन पहुंचे। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। मृतका के परिजनों ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मृतका के पिता कमर ने बताया कि निसरत की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उसने बताया कि उसकी अपनी बेटी से नौ अप्रैल को फोन पर बात हुई थी। उस समय सब ठीक था। बृहस्पतिवार को पड़ोसी ने बेटी की मौत होने की सूचना दी। आरोप है कि पति पैसे की मांग को लेकर निसरत के साथ मारपीट करता था। उसने एक महीने के अंदर दो बार में 40 हजार रुपये दिए थे। दिए थे। पति घर का खर्चा भी नहीं देता था और चार हजार रुपये हर महीने देते थे। मृतका के दो पुत्र हैं।