{"_id":"62362836b2acb32e621a03a2","slug":"two-teenagers-drown-while-taking-bath-in-eastern-yamuna-canal-one-missing-shamli-news-mrt58103220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक लापता
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में पूर्वी युमना नहर में डूबे किशोर की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव भैंसवाल में डाक बंगले के पास झाल में युवाओं की टोली पूर्वी यमुना नहर में नहाने गई थी। पानी के तेज बहाव के कारण दो किशोर नहर में डूब गए। एक किशोर को ग्रामीणों की सहायता से बाहर बच गया। जबकि दूसरा लापता हो गया। गोताखोरों की मदद से उसे तलाश किया जा रहा है।
आदर्श मंडी क्षेत्र के ग्राम गोमतीपुर के छह युवा गांव भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर में डाक बंगले के पास नहाने पहुंचे थे। जिसमें नहाते समय दो किशोर डूब गए। ग्रामीणों की मदद से सोनू पुत्र राजेंद्र को नहर से बेहोशी की हालत में निकाल लिया गया। जबकि 17 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक का कोई सुराग नहीं मिला। सोनू को अस्पताल में भर्ती कराते हुए ग्रामीण शिवम की तलाश में जुट गए।
शिवम के साथी बिट्टू पुत्र ऋषिपाल, कमल पुत्र अशोक, सूरज पुत्र पवन और मोनू पुत्र विक्रम ने उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। जिस पर शिवम के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर शिवम की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर और गढ़ीपुख्ता पुलिस के साथ मौके पर मौजूद थे। शिवम का कोई सुराग नहीं मिला था।