{"_id":"6ac4efab0fbe45145c087f54","slug":"two-teachers-begin-hunger-strike-at-shamli-collectorate-over-alleged-harassment-no-action-for-two-months-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, उत्पीड़न के विरोध में कलक्ट्रेट में धरने पर बैठीं दो शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, उत्पीड़न के विरोध में कलक्ट्रेट में धरने पर बैठीं दो शिक्षिकाएं
Wed, 07 Oct 2026 10:19 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:19 AM IST
सार
शामली में दो शिक्षिकाओं ने व्हाट्सएप ग्रुपों में उनकी वीडियो साझा कर आपत्तिजनक टिप्पणी और कथित डिजिटल उत्पीड़न के विरोध में कलक्ट्रेट पर अनशन शुरू किया। शिक्षिकाओं का आरोप है कि 29 जुलाई को पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग को डिजिटल साक्ष्यों के साथ शिकायत देने के बावजूद दो माह में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शिक्षिका ने सीएम से लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद में व्हाट्सएप पर वीडियो साझा कर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने तथा कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के विरोध में मंगलवार को दो शिक्षिकाएं कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गईं। कांधला ब्लॉक क्षेत्र के मखमलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 और प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 नाला में तैनात शिक्षिका पूनम तोमर और नीरू नैन का आरोप है कि उन्होंने 29 जुलाई को पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर व्हाट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो समेत डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराए थे। उनका कहना है कि दो माह बीतने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कार्रवाई होने तक विरोध जारी रखने की बात
दोनों शिक्षिकाएं मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अनशन शुरू किया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। शिक्षिकाओं का आरोप है कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में उनकी वीडियो साझा कर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। विरोध करने पर धमकियां देने और डिजिटल माध्यम से उत्पीड़न किए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, अचानक अचेत होकर गिरा युवक
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर भी उठाया था मामला
शिक्षिकाओं ने पांच अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर मामला सार्वजनिक किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि शिकायत के साथ घटनाओं से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें अनशन का सहारा लेना पड़ा।
बोलीं- हर कामकाजी महिला के सम्मान की लड़ाई
शिक्षिकाओं का कहना है कि मामला केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वे बच्चों को संस्कार, अनुशासन और सम्मान की सीख देती हैं। ऐसे में महिला शिक्षक को ही डिजिटल माध्यम से कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़े और शिकायत के बाद भी कार्रवाई न हो तो यह चिंता का विषय है।
पुलिस बोली- जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।