फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sides clashed over throwing garbage on the road

सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over throwing garbage on the road
सड़क पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव में बस्ती में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों ओर से दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासी हारुन व सावेज पड़ोसी हैं। शनिवार को हारुण की बेटी नसीमा ने घर के बाहर जमा कूड़ा एकत्रित कर सड़क पर डाल दिया था। पड़ोसी सावेज की पत्नी गुलशन ने इसका विरोध करते हुए कूड़े को दोबारा नाली के पास डाल दिया। जिसके बाद दोनों महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें हारून व उसकी बेटी नसीमा तथा सावेज व उसकी पत्नी गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed